Rail Wheel Factory Recruitment 2025: जो युवा दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं उनके लिए रेल बिल फैक्ट्री के द्वारा भारती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह एक ऐसी भर्ती है जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही अभ्यर्थी अपने-अपने फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 मार्च से भरे जाएंगे और 1 अप्रैल 2025 तक इसकी अंतिम तिथि है।
Table of Contents
Rail Wheel Factory Recruitment 2025

इस भर्ती हेतु 192 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेल फैक्ट्री भर्ती के इस विज्ञापन में बहुत से पद हेतु भर्ती निकाली गई है जैसे मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक आदि। पदों की पूर्ण जानकारी के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ना ना भूले।
महिला तथा पुरुष दोनों प्रकार के अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं। इस भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता 10वीं पास तथा आईटीआई पास मांगी गई है। इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन 10वीं पास और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
रेल व्हील फैक्ट्री भर्ती के लिए आवेदन शुल्क/Application Fees
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी तथा EWS वर्ग वाले अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 रखा है। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति दिव्यांग अभ्यर्थी तथा महिला अभ्यर्थी के लिए यह आवेदन शुल्क निशुल्क है।
ये भी पढ़ें: शिक्षा विभाग में 8वीं पास बनेंगे चौकीदार, नोटिफिकेशन देखें
इन्हें इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का कोई शुल्क देने की जरूरत नहीं है। इस शुल्क का भुगतान अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय दे सकता है। अधिक जानकारी के लिए इसके आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें।
आयु सीमा
रेल व्हील फैक्ट्री की इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष तथा अधिकतम आयु 24 वर्ष रखी गई है। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 1 मार्च 2025 के अनुसार होगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट देने का भी प्रावधान है।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती के लिए आवेदक द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ दशमी कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा संबंधित ट्रेड से आईटीआई भी पास होना चाहिए।
भर्ती में चयन की प्रक्रिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा जबकि आवेदकों का चयन 10वीं कक्ष तथा आईटीआई के प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनाकर किया जाएगा।
इसके बाद अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा तथा मेडिकल होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी होगी।
आवेदन कैसे होगा
रेलवे व्हील फैक्ट्री में आवेदन करने के लिए निम्न तरीका बताया गया है जिसे अपनाकर आप अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं-
- सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर आपको आना है।
- यहां पर सबसे पहले इसकी नोटिफिकेशन को पढ़ें और समझे।
- यदि आप इस भर्ती के लिए पात्र पाए जाते हैं तो अप्लाई ऑनलाइन वाले बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा यहां पर पूछी गई सभी जानकारी को सही से भर दें।
- इसके बाद आपको अपने हस्ताक्षर पासपोर्ट साइज के फोटो और दस्तावेज के स्कैन करके अपलोड कर देना होगा।
- इस भर्ती के लिए जो भी शुल्क मांगा जा रहा है उसे आप ऑनलाइन पेमेंट करें।
- और इसके बाद फाइनल सबमिट कर दें।
- फाइनल सबमिट करने के बाद फार्म का प्रिंट आउट भी निकालना।
- फॉर्म ऑनलाइन करने के लिए अंतिम तिथि का इंतजार ना करें।
- कोशिश यह करें की अंतिम तिथि से पहले ही इस फॉर्म को ऑनलाइन कर दें।
- इस तरीके से आप इस भर्ती के लिए अपना फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं
महत्वपूर्ण लिंक

मेरा नाम राकेश कुमार है। मैं इस ब्लॉग का Author हूँ मुझे ब्लॉगिंग में 5 वर्ष का अनुभव है। इस ब्लॉग पर मैं Education, Make Money से संबन्धित लेख लिखता हूँ। यदि आप इससे संबन्धित लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पर आ सकते हैं।