CISF Constable Recruitment 2025: सीआईएफ यानी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने 1161 पदों हेतु कांस्टेबल और ट्रेडमैन की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। विज्ञापन के अनुसार 10वीं उत्तीर्ण व आईटीआई डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी इस भर्ती हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
इस लेख में आज हम आपको बताने वाले हैं कि सीआईएसएफ भर्ती के लिए क्या-क्या चीज जरुरी होने वाली हैं इस भर्ती के लिए फॉर्म कब से शुरू होंगे और कब तक चलेंगे यह तमाम जानकारी आपको आज के आर्टिकल में मिलने वाली है।

जो भी इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय और औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में अपना ऑनलाइन आवेदन देना चाहते हैं। वे सभी लोग इस पोस्ट में बताई गई जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ें और समझे। लेकिन हमारा यह सुझाव है की ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को अवश्य पड़े तब ही आवेदन करें।
Table of Contents
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल 2025 हेतु संछिप्त जानकारी
भर्ती का नाम | (CISF) केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल |
पदों की संख्या | 1161 पद |
शैक्षिक योग्यता | 10वीं उत्तीर्ण + आईटीआई को प्राथमिकता |
Age लिमिट | 18 वर्ष से 23 वर्ष |
Official वेबसाइट | cisfrectt.in |
नोटिफिकेशन | क्लिक |
CISF Constable Recruitment 2025 के लिए पदों की संख्या
सीआईएसएफ के द्वारा अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में कुल 1161 पद हैं। जिन्हें अलग-अलग पदों में बांटा गया है। आप अपनी इच्छा अनुसार और अपनी योग्यता अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हमने सभी पदों का विवरण नीचे दे दिया है-
पोस्ट का नाम | पोस्ट की कुल संख्या |
---|---|
रसोईया | 493 |
दर्जी | 23 |
धोबी | 262 |
बढ़ई | 9 |
नाई | 199 |
मोची | 9 |
सफाई कर्मचारी | 152 |
माली | 4 |
वेल्डर | 1 |
इलेक्ट्रीशियन | 4 |
एमपी अटेंडेंट | 2 |
चार्ज मैकेनिक | 1 |
पेंटर | 2 |
कुल पद | 1161 |
CISF Constable Recruitment हेतु आवेदन फीस
इस भर्ती हेतु आवेदन करने वाले युवाओं से वर्ग के अनुसार शुल्क लिया जाएगा यदि कोई अभ्यर्थी सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, वर्ग के अंतर्गत आते हैं तो उन्हें ₹100 का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा जॉब भर्ती SC,ST, और PWD वर्ग के अंतर्गत आते हैं उन्हें इस भर्ती हेतु कोई भी शुल्क देना नहीं होगा। उनके लिए यह भर्ती निशुल्क है।
ये भी पढ़ें: : एसएससी कॉन्स्टेबल आन्सर की हुई जारी, ऐसे देखें
महत्वपूर्ण तिथियां
विवरण | तिथियां |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 5 मार्च 2025 |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 3 अप्रैल 2025 |
लिखित परीक्षा की तिथि | – |
प्रवेश पत्र डाउनलोड तिथि | – |
आयु सीमा
सीआईएसफ कांस्टेबल भर्ती हेतु अभ्यर्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होना चाहिए। और अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 23 वर्ष से अधिक ना हो। सभी आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट देने का भी प्रावधान है। आयु सीमा की गणना 1अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
इस भर्ती हेतु शैक्षिक योग्यता सिर्फ दसवीं पास रखी गई है। जो भी युवा किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड के द्वारा कक्षा दसवीं उत्तीर्ण कर चुके हैं वे सभी इस भर्ती हेतु अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अतः इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल पास रखी गई है।
भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया क्या होगी
इस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया पांच चरणों में पूरी की जाएगी। यह पांचो चरण नीचे दिए गए हैं-
- फिजिकल एग्जाम
- रिटन एक्जाम
- ट्रेड टेस्ट
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम/मेडिकल टेस्ट
CISF Constable Recruitment आवेदन करने की प्रक्रिया
यदि आप एक युवा है और आप इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप के माध्यम से समझकर आप अपना फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं-
- इस भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको CISF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके होम पेज पर आपको CISF कांस्टेबल भर्ती 2025 का लिंक दिखाई देगा।
- आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद क्लिक हेयर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने जानकारी भरने का फॉर्म खुल जाएगा यहां पर आपको अपना नाम मोबाइल नंबर ईमेल आईडी आदि सभी जानकारी को भर देना है।
- इतना करने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- और आपके लॉगिन आईडी पासवर्ड मिल जाएगा।
- जब आप इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड के द्वारा लोगों करेंगे इसके बाद आपके सामने इसका फॉर्म खुल जाएगा।
- इस फार्म पर आपको सभी जरूरी जानकारी भर देना है।
- जो भी दस्तावेज मांगे गए हो उन्हें स्कैन करके अपलोड कर देना है।
- इसके बाद ऑनलाइन आवेदन शुल्क का पेमेंट भी करना होगा।
- इतना करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
- फाइनल सबमिट के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल कर भविष्य के लिए रख ले।
CISF Constable Recruitment के लिए जरूरी लिंक
नोटिफिकेशन डाउनलोड | क्लिक करें |
ऑनलाइन आवेदन करें | क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | क्लिक करें |

मेरा नाम राकेश कुमार है। मैं इस ब्लॉग का Author हूँ मुझे ब्लॉगिंग में 5 वर्ष का अनुभव है। इस ब्लॉग पर मैं Education, Make Money से संबन्धित लेख लिखता हूँ। यदि आप इससे संबन्धित लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पर आ सकते हैं।