Anganwadi Bharti 2025: जानकारी के मुताबिक आंगनवाड़ी में कार्य कतरी और सहायिका के पदों की भर्ती के लिए 12वीं पास वालों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जिसके अंतर्गत महिला उम्मीदवारों से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म मांगे गए हैं। यह आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया 21 फरवरी से 24 मार्च 2025 तक चलेगी। यदि आप एक महिला हैं और आंगनवाड़ी में काम करना चाहती हैं तो आप अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म आवेदन अवश्य कर दें।
Table of Contents
Anganwadi Bharti 2025

कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग भीलवाड़ा के द्वारा आंगनवाड़ी पदों की भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती में जो महिलाएं 12वीं पास कर चुके हैं वे अपना आवेदन दे सकते हैं आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से लिए जाएंगे यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती प्रक्रिया 21 फरवरी 2025 से शुरू होगी और 24 मार्च 2025 तक चलेगी।
Anganwadi Bharti 2025 Quick Overview
विवरण | मुख्य बिन्दु |
---|---|
भर्ती का नाम | Anganwadi Bharti 2025 |
पदों के नाम | कार्यकर्ता और सहायिका |
आवेदन की शुरुआत | 21 फरवरी 2025 से |
आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मार्च 2025 तक |
कार्यालय उपनिदेशक | महिला एवं बाल विकास विभाग भीलवाड़ा |
शैक्षिक योग्यता | 12वीं पास |
रिक्त पदों की संख्या
पदों के नाम | पदों की संख्या |
---|---|
आंगनवाड़ी कार्यकत्री | 66 |
आंगनवाड़ी सहायिका | 124 |
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका की भर्ती के लिए किसी तरीके का कोई भी शुल्क नहीं है मतलब कि यह भर्ती प्रक्रिया बिल्कुल निशुल्क है किसी महिला से कोई भी शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: समाज कल्याण विभाग में रसोइया, चौकीदार की भर्ती
आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में जो महिलाएं शामिल हो सकती हैं उनकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 35 वर्ष होना चाहिए। इसके अलावा इसमें आयु की गणना विज्ञप्ति जारी होने की तिथि के अनुसार होगी। अनुसूचित जाति,और अनुसूचित जनजाति, विधवा, तलाकशुदा तथा अन्य विशेष योग्यजन उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। अधिक जानकारी के लिए इस भर्ती का नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
शैक्षिक योग्यता
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिका में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार महिला किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा महिला जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए फॉर्म डाल रही है उसे राजस्व ग्राम की तथा उसे शहरी क्षेत्र से संबंधित आंगनवाड़ी केंद्र के बाढ़ की मूल निवासी होना भी जरूरी है। इसके विपरीत विधवा एवं तलाकशुदा महिलाओं को उसके ससुराल तथा उसके मायके दोनों स्थान पर मूल निवासी मान लिया जाएगा।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
जो भी महिलाएं इस भर्ती हेतु अपना ऑफलाइन आवेदन करना चाहती हैं वे नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें और अपना फॉर्म आवेदन करें-
- इसके लिए सबसे पहले कार्यालय उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग भीलवाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- इसके बाद यहां पर आपको इस भारती का पूरा नोटिफिकेशन मिलेगा उसे सही ढंग से पूरा पढ़ लेना होगा।
- इसके बाद आप यह सुनिश्चित करें कि आप इस भर्ती के योग्य हैं अथवा नहीं।
- यदि आप योग्य हैं तो इस भारती का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके उसका एक प्रिंट आउट निकालना है।
- फिर आपको इस फार्म पर पूछी गई सभी जानकारी को भली भांति भर देना होगा।
- इसके बाद इस फार्म के साथ आपको स्वप्रमाणित दस्तावेजों की फोटो प्रति लगा देनी है।
- निर्धारित स्थान पर एक अपना फोटो भी लगा देना है।
- इतना करने के बाद इस फॉर्म को एक लिफाफे में बंद करके चिपका देना है।
- नोटिफिकेशन में बताए गए पते पर किस फॉर्म को 24 मार्च 2025 तक भेज देना है।
तो इस तरह आप आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका भर्ती के लिए अपना फॉर्म भर सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक नोटिफिकेशन | डाउनलोड करें |
आवेदन फॉर्म | डाउनलोड करें |

मेरा नाम राकेश कुमार है। मैं इस ब्लॉग का Author हूँ मुझे ब्लॉगिंग में 5 वर्ष का अनुभव है। इस ब्लॉग पर मैं Education, Make Money से संबन्धित लेख लिखता हूँ। यदि आप इससे संबन्धित लेख पढ़ना चाहते हैं तो आप हमारे ब्लॉग पर आ सकते हैं।